मसूरी : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पुण्य तिथि पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वहीं देश के विकास में उनके द्वारा किए गये योगदान पर याद किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प. जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाला व देश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता है जिन्होंने देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई व आज उनकी बदौलत देश दुनिया के ताकतवर देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनपर गलत टिप्पणी करते हैं जिसकी वह निंदा करते है। नेहरू परिवार ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होने युवाओं का आहवान किया कि जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिए।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवती प्रसाद कुकरेती, पालिका सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस आदि ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि देकर उनके विचारों को आगे बढााने का आहवान किया। इस मौके पर महिमानंद, अरविंद सोनकर, तेजपाल रौथाण, सरफ सिंह सजवाण, राजीव अग्रवाल, एजाज अंसारी, नफीस अहमद, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…