ऋषिकेश/टिहरी : जी-20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक, जिसका उद्घाटन 25 मई को रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया था, आज ऋषिकेश (टिहरी) में संपन्न हुई। बैठक में 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और यूएनओडीसी , ओईसीडी , एगमॉन्ट ग्रुप , इंटरपोल और आईएमएफ सहित 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 90 प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी थी। मीटिंग की अध्यक्षता राहुल सिंह, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और अध्यक्ष जी20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग ने की। बैठक की सह-अध्यक्षता इटली के टास्क फोर्स के प्रमुख, जी20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के सह-अध्यक्ष जियोवन्नी टार्टाग्लिया पोलसिनी और इटली के ही पूर्णाधिकारी मंत्री, विदेश और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री फैब्रिज़ियो मारसेली ने की।
भारत एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग की तीसरी बैठक के लिए 9-11 अगस्त को फिर से कोलकाता में प्रतिनिधियों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय लड़ाई को मजबूत करने के जी20 एजेंडे को और गति प्रदान करने के लिए भारत अब तक की पहली व्यक्तिगत भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी भी करेगा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…