मसूरी : रूद्रप्रयाग से देहरादून होते हुए मसूरी घूमने आये बाइक सवार छात्र की मसूरी टिहरी मार्ग पर कपलानी में फोटो खिंचवाते समय बाइक डिस्बैलेंस होने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र सही सलामत है।
रूद्रप्रयाग से मसूरी बाइक से घूमने आये दो छात्र जब धनोल्टी जा रहे थे तो मसूरी टिहरी मार्ग पर कपलानी में फोटो खिंचवाने लगे। जिसमें एक बाइक सवार बाइक पर था व दूसरा फोटो खींच रहा था लेकिन अचानक बाइक डिस्बैलेंस हो गई व बाइक सवार युवक बाइक सहित गहरी खाई में गिर गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस, एसडीआरएफ व फायर सर्विस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय नागरिकों के साथ खाई में गिरे छात्र का रेस्क्यू कर निकाला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय निवासी संजय भंडारी ने बताया कि ये दो युवक थे जो रूद्र प्रयाग जखोली ब्लाक के है तथा वहां इंटर कालेज में पढते थे। मृतक के साथी राजेद्र राणा ने बताया कि रूद्रप्रयाग से मसूरी जार्ज एवरेस्ट घूमने आये थे लेकिन साथ वाले युवक शुभम रावत ने बोला कि धनोल्टी चलते हैं व कपलानी में व्यू अच्छा होने पर उसने बाइक रोकने को कहा व पहले उसने मेरी फोटो खींची व फिर मै जब उसकी फोटो खीचं रहा था तो वह बाइक पर सवार था, इस बीच दूसरी ओर से एक कार आई व उसका ध्यान कार पर गया व वह बाइक सहित गहरी खाई में गिर गया।
मौके पर एसएसआई गुमान सिंह नेगी सहित एसडीआरएफ व फायर सर्विस के जवानों ने रेस्कयू कर युवक को गहरी खाई से निकाला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…