हरिद्वार : रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दैनिक भास्कर द्वारा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया गई। समारोह में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हास्य कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को भी सम्मानित किया।
मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार / स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। पहले यह संस्कृति विभाग के माध्यम से कराया जाता था। मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है। सैनिकों पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर मंत्री ने आयोजकों को भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई भी दी।
इस अवसर पर कुलपति आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय सुनील जोशी, वैद्य एमo आर o शर्मा, डॉ. नरेश चौधरी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,उद्योगपति, नरेश जैन, अभिषेक गौड़,सचिन शर्मा, अभिनंदन गुप्ता कवि मनु शिवपुरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…