रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : उर्गम घाटी के ग्वाणा अरोसी में पशुओं में फैली रही अज्ञात बीमारी से आधे से अधिक दुधारू पशुओं की मौत हो गयी है और आधे से अधिक इस बीमारी से पीड़ित हैं । क्षेत्र में लगातार फैल रही बीमारी से पशुपालन व्यवसाय से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है, एक के बाद एक लगातार दुधारू पशु दम तोड रहे हैं।
अरोसी गांव की बनिता चौहान ने बताया अब तक भैंटा ग्राम पंचायत के अरोसी गांव में 6 पशुओं की मौत हो चुकी है और दर्जनों इस बीमारी की चपेट में है। जल्द ही इस बीमारी पर काबू नहीं पाया गया तो स्थिति और भयानक हो सकती है।
जय नन्दा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने मुख्य विकास अधिकारी चमोली को भेजे गये ज्ञापन में शीघ्र कार्यवाही की मांग की जिससे पशुओं को बचाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…