देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में एमडीडीए द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री ने कहा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगने वाली स्ट्रीट लाईटों को शीघ्र अति शीघ्र लगाया जाए। मंत्री ने सोलर लाइटो की स्थापना के लिए भी कार्यायोजना बनाते हुए कार्यवाही को कहा। उन्होंने अधिकारियों को मसूरी जीरो प्वाइंट पर बनने जा रही लगभग 500 गाड़ियों की पार्किंग के टेंडर अगले 15 दिवस के भीतर लगवाने को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने मसूरी में वेंडिंग जोन के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों को शीघ्र भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा मसूरी पर्यटक स्थल है, लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचते है। वहाँ शौचालय के निर्माण और उनका सौंदर्यकरण होना अति आवश्यक है। उन्होंने टाउन हॉल के सुधारीकरण के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये और कहा कि सभी कार्यों के बोर्ड भी लगाये जाये। मंत्री ने एमडीडीए सचिव को अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही के भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…