गहरी खाई में गिरी युवती, हुई मौत।

(सूचना – पत्रकार धर्मेंद्र कुमार जी)

देहरादून/मसूरी : ओल्ड मसूरी रोड पर रामतीर्थ आश्रम के निकट स्कूटी सवार एक युवती गहरी खाई में जा गिरी, स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से निकाला गया और 108 की मदद से उसे जिला चिकित्सालय देहरादून भेजा गया जहां पर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया प्रजापति निवासी सहस्त्र धारा प्रातः 6 बजे कोठालगेट से राजपुर की ओर जा रही थी रामतीर्थ आश्रम के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी, जिसकी दून अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई
बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर तीव्र बैंड है और यहां पर लगभग 3 वर्षों से पुस्ता टूटा हुआ है, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है और यहां से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि यहां पर हर माह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं और लोक निर्माण विभाग को कई बार इस संबंध में पत्र भी दिया गया है लेकिन बजट का रोना रोते हुए विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं की है और आज एक स्कूटी सवार युवती यहां से नीचे गिर गई जिसकी की मौत हो चुकी है उन्होंने आरोप लगाया कि एक निजी होटल के लिए सवा करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाई जा सकती है लेकिन आम लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए एक पुस्ते का निर्माण भी नहीं किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

12 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

12 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago