हरिद्वार- चंडी चौक से आगे हुई बस दुर्घटनाग्रस्त, बस कंडक्टर व एक बच्ची की हुई मृत्यु।

हरिद्वार : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 31 मई 2023 को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चंडी चौक से लगभग 200 मीटर आगे नजीबाबाद की ओर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 20 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से ASI महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त बस (UK07 PA 2570) उत्तराखंड रोड़वेज की थी जिसमे लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे जोकि रूपड़िया से हरिद्वार की ओर आ रही थी। सभी सामान्य घायल यात्रियो को स्थानीय पुलिस तथा SDRF द्वारा बाहर निकाल दिया गया, जबकि बस का परिचालक (बस कन्डक्टर) बस के नीचे ही दबा हुआ था।

SDRF टीम द्वारा फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से बस को काटकर उक्त दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

किसी अन्य घायल अथवा आवश्यक सामान होने के दृष्टिगत SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई।

उक्त घटना बस में कुल 41 लोग सवार थे ।
– चार गंभीर घायल हैं जिन्हें एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर किया गया है
– बस कंडक्टर व एक 10 महीने की बच्ची की मृत्यु हो गई है

रेस्क्यू टीम का विवरण :- ASI महावीर सिंह, HC अर्जुन सिंह, ओमप्रकाश, CT प्रकाश मेहता, रविन्द्र सिंह, पंकज सिंह, अजय सिंह, शिवम, मनमोहन सिंह, अजय बोरा, पेरामेडिक्स अमित सैनी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago