मसूरी : पर्यटन नगरी में गत पांच दिनों से लगातार बारिश व ओलावृष्टि हो रही है। जिसके कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश तेज हवाओं व ओलावृष्टि होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा वहीं पर्यटक होटलों में कैद रहे।
भारी बारिश,ओलावृष्टि व तेज हवाओं के कारण कई सड़कों पर मलवा आने से बाधित हो गई मसूरी कैंपटी रोड पर काफी मलवा आ गया वहीं कैंपटी फॉल उफान पर आ गया लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियां गिर जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई व कई क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही। बारिश होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया व बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन बारिश होने से स्कूली बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा व एक बार फिर कड़ाके की ठंड होने से लेागों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं तापमान में भारी गिरावट आ गई। वहीं मालरोड की हालत बारिश के बाद बहुत खराब हो गई व पर्यटकों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…