गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की कैबिनेट मंत्री जोशी से मुलाकात, अपनी समस्या से कराया अवगत।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में रेड़ी ठेली लगाने वाले लोगों ने मुलाकात की। जिसमे उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें वहां से हटाया जा रहा है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि वह कैंट क्षेत्र के स्थानीय निवासी है और लंबे अरसे से रेड़ी ठेली के माध्यम से अपना रोजगार कर रहे है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध किया कि हमें वहां से हटाया न जाए। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल टेलीफोन के माध्यम से संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही रेड़ी ठेली वालो को सकारात्मक भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, प्रभा शाह सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर

TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…

1 day ago