मसूरी : ओक ग्रोव स्कूल ने 136 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद अजय नंदन, ने स्कूल का झंडा फहरा कर समारोह का उद्घाटनकिया। स्कूल वैली फील्ड मे ंमुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल के तीनो ंविंग के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का दिल जीता वहीं साइंस, मैथ्स तथा आर्ट एग्जिबिशन का भी प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय नंदन ने समारोह को सफल बनाने में बच्चों द्वारा किए गए प्रयासो की सराहना की। स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय ने उत्कृष्ट बोर्ड रिजल्ट देकर डिस्ट्रिक्ट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले वर्ष भी हमारा बोर्ड रिजल्ट सभी विद्यालयो में उत्तम रहा। सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में ओकग्रोव स्कूल अवल्ल रहा है। इस मौके पर विद्यालय से पढ़कर निकले छात्र-छात्राएं ना केवल अपने देश बल्कि अन्य देशों में भी शहर तथा स्कूल का नाम रौशन कर रहे हैं। इन 135 वर्षों में इस विद्यालय से पढ़कर निकले कई छात्र-छात्राएं चिकित्सक, इंजीनियर, भारतीय सेना के ऑफिसर समेत विभिन्न पदों को सुशोभित कर रहे हैं। अंत में कुसुम कम्बोज, हेडमिस्ट्रेस ओकग्रोव गर्ल्स; स्कूल ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर नविता नंदन, अध्यक्ष, एनआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ, सविन बंसल, आईएएस 2007 बैच, रॉबिन बंसल, सीनियरडीएमई (ओएंडएफ), सविताकुमारी, पीयूष कुमार, सीनियर डेन -1, मुरादाबाद डिवीजन डॉलीना रॉय, एसीएमएस, ओकग्रोव हेल्थयूनिट, आनंद सिंह रावत, कर्नल सनी बख्शी, पूर्व- ओकग्रोवियन, विनय कुमार, हेडमास्टर, ओकग्रोव जूनियर स्कूल, आर.के नागपाल, प्रभारी, हेडमास्टर, ओकग्रोव बॉयज़ स्कूल, विपुलरावत, डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, अनुपमसिंह, धैर्य नागपाल, एसके रजा, मनीषा शर्मा, अर्चना शंकर, प्रीति लाकरा, शादाब आलम, अभिषेक रावत, जीडी रतूड़ी, डॉ. सुधीर नौटियाल, योगेश नौटियाल, प्रमोद धामा, सलीम अहमद, प्रमोद कुमार और स्कूल के तीनों विंग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…