रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : ज्योतिर्मठ परिसर स्थित राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी श्रीदेवी माता जी का 45 वां पाटोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन किया गया और मां भगवती को ऋतु फलों आच्छादित किया गया । इस अवसर पर परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ महाराज ने भी लोगों को दूरभाष से आशीर्वचन दिए ।
यहां प्रेस को जारी बयान में ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां राजराजेश्वरी का पाटोत्सव का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रातः से ही मां का पूजन अभिषेक एवं पाठ किया गया। मां को 1000 ऋतु फल आम चढाया गया । उन्होंने बताया कि इसके बाद नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में आये लोगों के अलावा देश विदेश से आए तीर्थयात्रियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया ।
इस अवसर पर अपना संदेश देते हुए शंकराचार्य जी ने सभी क्षेत्र वासियों के लिए मंगलकामनाएं की । उनके गुरु ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई थी ।
इस अवसर पर मठ के व्यवस्थापक सर्वश्री ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी , अरविंद पंत , गौर सिंह खत्री, हरीश डिमरी, महिमानन्द उनियाल, जगदीश उनियाल, शैलेन्द्र पंवार, नैनसिंह भण्डारी, सरोज नौटियाल, आरती उनियाल आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…