उत्तरकाशी : 07 सदस्यीय ट्रेकिंग दल तपोवन में फंसे होने की सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची व ट्रेकिंग दल का सकुशल रेस्क्यू किया। इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 31 मई 2023 को आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था की 07 सदस्यीय ट्रेकिंग दल तपोवन में फंस गया है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक पंकज घिल्डियाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हूई।
SDRF टीम द्वारा लगभग 24 किलोमीटर पैदल चलकर ट्रैकरों को खोज लिया गया। ट्रैकिंग दल में 01 गाइड, 03 ट्रैकर व 03 पोर्टर शामिल थे। यह ट्रैकिंग दल गंगोत्री से तपोवन की ओर जा रहा था की अचानक मौसम खराब होने के कारण सभी बीच रास्ते में फंस गये। SDRF द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ ट्रेकिंग दल को रेस्क्यू कर सुरक्षित गंगोत्री लाया गया।
ट्रेकरो का विवरण :- राहुल चंदेल पुत्र रविन्द्र सिंह उम्र 38 निवासी रेस कोर्स देहरादून, मनोहर तोमर पुत्र सतेंद्र तोमर उम्र 28 निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश, देवेश तोमर पुत्र सतेंद्र तोमर उम्र 36 निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश, गाइड राकेश रावत निवासी भटवाड़ी, कृष्णा (पोर्टर) निवासी – नेपाल, गणेश, (पोर्टर) निवासी – नेपाल, तिलक, (पोर्टर)निवासी – नेपाल।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…