फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए गए हैं निर्धारित।

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. वी षणमुगम ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसर्स हेतु निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित सभी कानूनों व दिशा निर्देशों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा आईटी एप्लीकेशन व सिस्टम की ट्रेनिंग 01 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक दी जाएगी। बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन का सुव्यवस्थीकरण एवं पुनः व्यवस्था, निर्वाचक नामावली तथा मतदाता पहचान पत्रों में मौजूद गलतियों में सुधार, अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो अपडेट, पोलिंग स्टेशन की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना, कन्ट्रोल टेबल का अद्यतीकरण जैसे कार्य 22 अगस्त 2023 से 29 सितम्बर 2023 तक सम्पन्न किए जाएंगे। फॉर्मेट 1 से 8 को तैयार करना, सप्लीमेंटस तथा एकीकृत ड्राफ्ट रॉल को तैयार करना 30 सितम्बर 2023 से 16 अक्टूबर 2023 तक सुनिश्चित किया जाएगा। एकीकृत मसौदा निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवम्बर के मध्य दावे तथा आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। 4, 5, 25, 26  नवम्बर 2023 को विशेष शिविर दिवस आयोजित किए जाएंगे। 26 दिसम्बर 2023 को दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 01 जनवरी 2024 को मानकों की जांच तथा अन्तिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति ली जाएगी। इसके साथ ही इस दिन सप्लीमेंटस की प्रिंटिंग तथा डाटाबेस का अद्यतीकरण किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

7 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

9 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

9 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

9 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago