विशिष्ट लोंगो को मिल रहा है समर्थन, 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार – मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के नयागांव एवं डाकरा में विशिष्टजनों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो एवं भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।
संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने देहरादून के नयागांव में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति और एक निजी विद्यालय संचालक विक्रम सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी भारती रावत, सेना से सेवानिवृत कर्नल भूपेन्द्र सिंह खत्री, नागेश्वर महादेव मंदिर से महंत विश्वनाथ योगी एवं सेवानिवृत शिक्षक उमाशंकर उपाध्याय से मुलाकात की। मंत्री ने उन्हें समाज को शिक्षित करने और दिशा दिखाने की जिम्मेदारी निभाने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वार्तालाभ के दौरान मोदी सरकार की नीतियों और विकास से आम जनमानस को मिलने वाले लाभ के बारे में गहन चर्चा हुई। सभी का कहा है कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार 2024 में पुनः बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान की सराहना की और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है। अंत में सभी विशिष्टजनों ने मोदी सरकार के समर्थन के लिए टोल फ्री नम्बर 9090902024 में कॉल किया और पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन दिया।


इस दौरान मंत्री ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मिलना हुआ और उन्हें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यो को लेकर लोग अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी ने 2024 में मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया है। जोशी बोले, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहा है और सरकार की योजनाओं एवं क्षेत्र में हुए विकास से अवगत कराते हुए सबका समर्थन प्राप्त कर रहा है।


इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, अभियान प्रभारी डा0 बबीता सहौत्रा, मण्डल प्रभारी मोहित शर्मा, महामंत्री प्रभा शाह, विष्णु प्रसाद गुप्ता, दीपक अरोड़ा, निर्मला भट्ट, कैप्टन दिनेश प्रधान सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

14 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

17 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

17 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

17 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago