रिपोर्ट – देवेन्द्र बेलवाल
टिहरी/धनोल्टी : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने धनौल्टी में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया, कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधान सभा अध्यक्ष को अवगत कराया जिनमें मुख्य रूप से थत्यूड़ में केंद्रीय विद्यालय एवं राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्वीकृति हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
वहीँ इस अवसर पर धनौल्टी स्थित वन विश्राम भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रितु खंडूरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूरी की कार्यशैली के अनुरूप ही क्षेत्र की समस्याओं का अपने व शासन स्तर पर निस्तारण किया जाएगा। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल व अभिलाष कुमार मंडल उपाध्यक्ष हरिभजन सिंह पवार अब्बल सिंह प॔वार मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल मंडल मीडिया प्रमुख रघुवीर रमोला बूथ अध्यक्ष रमेश बिष्ट मुकेश गुसाईं व विपुल बेलवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेंद्र रावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष बचन सिंह रावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश गौड, ग्राम प्रधान धनौल्टी नीरज बेलवाल, इको पार्क सचिव मनोज उनियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तपेंद्र बेलवाल, देवेन्द्र बेलवाल, कुलदीप नेगी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष रमन रावत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष खेमराज भट्ट, संयोजक श्याम सिंह असवाल, विपुल सेमवाल, पंकज पंवार सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…