रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती रविवार को प्राचीन गद्दी ज्योतिर मठ पहुंचे ज्योतिर मठ पहुंचने पर स्थानीय लोगों सहित वैदिक पंडितों द्वारा शंकराचार्य का स्वागत किया गया शंकराचार्य को नगर के मुख्य मैदान गांधी मैदान से ज्योतिर मठ तक गाजे-बाजे के साथ लाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर एवं एमजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मधुर दोनों का वादन किया गया। इस दौरान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन का पाठ किया गया। पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के जयकारे भी लगाए गए। उल्लेखनीय है कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने के बाद प्रतिवर्ष ज्योतिर मठ पहुंचते हैं। शंकराचार्य सप्ताह भर ज्योतिर मठ में प्रवास रथ रहेंगे। इस दौरान मठ परिसर में धार्मिक चर्चा एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। शंकराचार्य के जोशी मठ पहुंचने के दौरान जोशीमठ के प्रबंधक स्वामी रामानंद सरस्वती, पुरोहित ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद कपरूवान, ओमप्रकाश डोभाल, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जय प्रकाश भट्ट आदि कई लोग मौजूद रहे।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…