मसूरी : ’दिल्ली में अनुसूचित जनजाति की गुड़िया के हत्यारों को फांसी देने एवं उसके परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज उत्तराखंड प्रदेश ने उपजिलाधिकारी कार्यालय मसूरी में प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया। व मांग की गई कि यदि शीघ्र हत्यारों को फांसी ना दी गई एवं उसके परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जायेगा।
उत्तराखंड शाखा की ओर से युवजन समाज के कार्यकर्ता मसूरी उप जिलाधिकारी में संगठन के प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी के नेतृत्व में एकत्रित हुए जहां पर युवजन समाज के बैनर तले दिल्ली की गुड़िया को इंसाफ दिलाने एवं उसके हत्यारों को फांसी देने और उसके परिवार जनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय मसूरी में प्रदर्शन किया और सीधी सीधी मांग करी की दिल्ली की गुड़िया के हत्यारों को फांसी दी जाए उनको फांसी दी जाने की सजा के लिए दिल्ली में तत्काल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए और उसके परिजनों को एक करोड़ मुआवजा अविलंब दिया जाय। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव एवं मसूरी प्रभारी माधुरी टम्टा ने कहा कि देश की राजधानी जैसे शहर दिल्ली में ऐसी घिनौनी घटना घटित होना बड़ा शर्मनाक है हमारा संगठन इसकी निंदा करता है जैसे दिल्ली प्रदेश के नगला सराय पुराना कैंट में अनुसूचित जाति की 9 वर्षीय बच्ची गुड़िया के साथ वही के श्मशान घाट के पुजारियों के द्वारा गैंगरेप दुष्कर्म कर गुड़िया की हत्या कर दी उसको जिंदा जला दिया जिसको लेकर समस्त भारतवर्ष के अनुसूचित जाति वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है। मसूरी प्रभारी माधुरी टम्टा, शहर अध्यक्ष भरत लाल, शहर उपाध्यक्ष रमेश टम्टा शहर महामंत्री सर्तमा देवी संगठन मंत्री अजय कुमार, शहर कोषाध्यक्ष दीपक टम्टा, नजीर अहमद, सलमा बेगम, कृष्णा गोदियाल, रोहित, सोहन सिंह, विनोद कुमार, नंदकिशोर, जयराज सिंह, अमित, संजीव, रोहित कुमार आदि अन्य मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…