मसूरी : नगर पालिका वार्ड नंबर 8 कैमल बैक रोड के रघुवीर निवास में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या थी जिसके कारण स्थानीय लोग बिजली का उपयोग पूरी तरह नहीं कर पा रहे थे। जिस पर क्षेत्रीय सभासद गीता कुमाई ने विद्युत विभाग को समस्या से अवगत कराया व समय समय पर मंत्री व मसूरी के विधायक गणेश जोशी के संज्ञान में भी मामला लाया गया। यहां कभी बिजली चली जाती थी कभी ट्रांस फार्मर जल जाता था जिससे विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर आये व इस क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासी गायत्री देवी ने कहा कि लो वोल्टेज के कारण समस्या बनी थी व जाड़ों मंे बिजली के उपकरणों का प्रयोग नहीं हो पा रहा था जिससे सभासद गीता कुमाई को अवगत कराया जिन्होंने इस समस्या का समाधान करवा दिया। वहीं महादेव ने कहा कि इस क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या थी जिस पर सभासद गीता कुमाई को अवगत कराया व बताया कि लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए सभासद गीता कुमाई का आभार व्यक्त किया गया व कहा कि यह लगातार समस्याओं के समाधान का प्रयास करती रहती हैं। वहीं एसडीओ विद्युत विभाग पंकज थपलियाल ने कहा कि कैमल बैक रोड स्थित रघुवीर निवास में करीब साठ से सत्तर परिवार हैै, जहां लो वोल्टेज की शिकायत थी क्यों कि यहां पर सिंगल फेस की लाइन थी इस पर उन्होंने विभाग से कहा व लगातार संपर्क बनाये रखा व अब यहां पर थ्री फेस की केबल डाली जा रही है यह कार्य दो से तीन दिनों में पूरा हो जायेगा व यहां की समस्या का समाधान हो जायेगा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…