रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिले में चाल-खालों के संरक्षण व संवर्धन तथा वर्ष जल के संचय के लिए जन-सहभागिता से ‘जल संचय अभियान’ संचालित किया जा रहा है।अभियान के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने नौगांव ब्लॉक के दूरस्थ गांव कफनौल मे वर्षा जल संचय के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ खंतियों का निर्माण किया।
जल संचय अभियान के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि वर्षा काल मे बारिश का पानी व्यर्थ बह कर न चला जाए और इसे रोककर जमीन में जज्ब करने के लिए खंतियों के निर्माण के पारंपरिक ज्ञान का उपयोग कर जल स्रोतों को रिचार्ज करने और भूमि में नमी के स्तर को बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से इस अभियान को संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 16 जुलाई हरेला पर्व तक जिले के सभी गांवों में संचालित किया जाएगा।अभियान सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है और इसमें प्रत्येक गांव में कम से कम 100 खंतियाँ निर्मित की जायेंगी । यह अभियान पूर्ण रूप से श्रम दान पर आधारित है।जिलाधिकारी ने सभी लोगों से इस अभियान में सहयोग की अपील करते हर व्यक्ति से कम से कम दो खंती तैयार कर वर्षा जल के संचय में अपना योगदान देने कआ आग्रह किया। इस अभियान से नई पीढ़ी का प्रकृति से जुड़ाव भी बढ़ेगा। अभियान के तहत कफनोल गांव के नाशका नाम तोक पर जल संचय के लिए जिलाधिकारी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने खंतियों की खुदाई की।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…