मसूरी : शहर की माल रोड के सौदर्यीकरण व निर्माण कार्य पर नगर पालिका सभासद व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभिंया जितेंद्र त्रिपाठी, सहायक अभियंता राजेंद्र पाल के साथ कार्यों का निरीक्षण करवाया व सुझाव दिए कि माल रोड से संबंधित चल रहे कार्य कार्यों को व्यवस्थित ढंग से किया जाए। जिसमें निर्माण कार्य हेतु निर्माण सामग्री के लिए 7-8 स्थान सुनिश्चित किए जाए जहां पर निर्माण सामग्री को रखा जाएगा और उन स्थानों पर बाउंड्री बना दी जाए ताकि सामग्री रोड पर ना आ पाए। क्योंकि निर्माण सामग्री रोड पर आने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ जाती है। वहीं दूसरी ओर निर्माण सामग्री पूरे शहर की सीवर लाइन को भी डिस्टर्ब कर रहा है। कार्य करते वक्त सारे विभागों से तालमेल बनाया जाए ताकि जल संस्थान, बिजली विभाग या अन्य कोई भी विभाग की लाइन बाधित होती है तो उसका निस्तारण साथ के साथ हो पाए। इस मौके पर उन्हें शिशु मंदिर पर टूटे हुए सीवर लाइन का निरीक्षण भी करवाया। उन्होंने लोनिवि एवं जल संस्थान के अधिकारियों का धन्यवाद किया कि उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने मसूरी के विधायक गणेश जोशी व प्रदेश सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया कि उनकी दूरदर्शिता से विकास कार्यों को किया जा रहा है। नगर पालिका एवं सभी शहर वासियों का दायित्व बनता है कि अधिकारियों से तालमेल बनाकर इन कार्य को व्यवस्थित रूप से करवाया जाए। इस मौके पर अवर अभियंता पुष्पेद्र कुमार भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…