रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती इन दिनों जोशीमठ में प्रवास कर रहे हैं। शंकराचार्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान आने वाले समय में धाम में यात्रियों की भरमार और यात्रियों के लिए सुविधा लेकर आएगा।
उन्होंने कहा कि इस मास्टर प्लान के बनने से बद्रीनाथ धाम की यात्रा और भी शोभनीय और सुगम हो जाएगी। शंकराचार्य वासुदेवानंद हेलंग मारवाड़ी बाईपास बनने से नाराज और ना खुश नजर आए उन्होंने कहा कि यदि यह बाईपास बना तो भगवान बद्री विशाल की यात्रा कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि कई पुराणों में ऐसे वर्णन मिलते हैं कि भगवान बद्री विशाल के दर्शन बिन नरसिंह दर्शन के अधूरे हैं। और यदि जोशीमठ से 7 किलोमीटर पहले यह बाईपास बना दिया जाएगा तो इससे तीर्थयात्री पौराणिक नगर ज्योतिर्मठ के दर्शन एवं भगवान नरसिंह के दर्शन नहीं कर सकेंगे जो कि हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाओं पर कुठाराघात से कम नहीं है।
देवभूमि का विकास हो पर जनता के हिसाब से ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि देवभूमि का विकास हो वे उसका स्वागत करते हैं। परंतु जन भावनाओं को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे धर्मावलंबियों की आस्था पर प्रहार ना हो व्यापारियों के रोजगार सुरक्षित रहें इन सब चीजों का ध्यान रखते हुए विकास के मॉडल को और मजबूती के साथ खड़ा किया जाए।
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…