नगर पालिका ने 2011 से अब तक कूड़े से कमाए 86 लाख।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : जोशीमठ नगर पालिका द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल को रिसाइक्लिंग कर ईको फ्रेंडली टेबल, कुर्सी, बैंच, अलमारी, गमले, कूडेदान, ट्री-गार्ड तैयार कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा गुरूवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित सामान को और भी आकर्षक डिजाइन में तैयार कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी सामान को बनाने के लिए कितना मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट की आवश्यकता पड रही है। इसका भी आंकलन करें। जिले की अन्य निकायों को भी इस मुहिम शामिल किया जाए। ताकि निकायों को इससे अच्छी आय अर्जित हो सके। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी भारत भूषण, एसआई अनिल कुमार सहित पालिका के अन्य कार्मिक मौजूद थे।

जोशीमठ नगर पालिका द्वारा वर्ष 2011 से अभी तक 10.50 लाख किलोग्राम कूड़ा विक्रय कर 86 लाख की आय अर्जित की जा चुकी है। नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा एकत्रित करने के बाद पालिका के कर्मियों द्वारा प्लास्टिक कूडे को अलग करते हुए कॉम्पैक्ट किया जाता है। इसके बाद इसके 70 से 75 किलो के बंडल बनाकर नोएडा से ईको फ्रेंडली सामान टेबल, कुर्सी, बैंच, अलमारी, गमले, कूडेदान, ट्री-गार्ड आदि बनवाए जा रहे है। जिनकी सप्लाई पालिका को होने लगी है। पालिका द्वारा पार्क, सड़क किनारे एवं सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित ईको फ्रेंडली बैंच, कुर्सी, टेवल, कूडेदान आदि लगाए जा रहे है। जो लोगों को काफी पंसद भी आ रहे है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts