जिलाधिकारी ने गांव बिच में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी/नौगांव : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने नौगांव ब्लॉक के दूरस्थ गांव कफनौल का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याओं और क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में बागवानी,शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य सहित बुनियादी जरूरतो से सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

“सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत कफनोल गांव पहुँचे जिलाधिकारी ने गांव में स्थित विद्यालय, पेयजल योजना, मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों के कार्मिकों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों की प्रगति की समीक्षा की ओर दैवीय आपदा से स्थानीय ग्रामीण जगमोहन सिंह पंवार के क्षतिग्रस्त भवन का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि खेतों की घेरबाड़ के लिए मनरेगा के तहत योजना बनाएं तथा कृषि विभाग भी इस काम में सहयोग करेगा।
इस मौके पर ग्रामीणो ने मौसम में आये आकस्मिक बदलाव के कारण सेब की फ्लावरिंग पर बुरा प्रभाव पड़ने से हुए नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने इस बारे में राजस्व व उद्यान विभाग से पुनः सयुंक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और प्रभावित काश्तकारों को बीमा का लाभ दिलाने के लिए तेजी से कार्यवाही करने की हितायत दी। ग्रामीणों के द्वारा उठाई गई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण ओर विकास कार्यों का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता ओर ईमानदारी के साथ काम करें। क्षेत्र के सभी कर्मचारी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहने का समय, मोबाइल नम्बर की सूचना आम लोगों की जानकारी के लिए प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत निर्मित योजना के सम्बंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह में निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने और योजना के द्वितीय चरण का कार्य तुरन्त शुरू करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की ओर मौके पर ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करवाया।
इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पंवार,डीपीसी सदस्य संगीता पंवार,जगमोहन राणा,चंद्रमोहन पंवार,जवाहर सिहं चौहान,सुरत सिहं पंवार, देव बडोनी,सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

18 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

19 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago