राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत ने किसानों से जुड़े विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली।

टिहरी गढ़वाल : राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत द्वारा किसानों से जुड़े विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में ली। जिसमें कृषि, उद्यान, उरेडा, मत्स्य पालन, सहकारिता, दुग्ध एवं पशुपालन आदि विभागों द्वारा किसानों के हितों के लिए चलाई जा रही विकास परक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान आयोग के अध्यक्ष राजपूत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के हित में जो सम्भव हो उसे प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने प्रत्येक विभाग की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली तथा विभागों के पास क्या-क्या संसाधन उपलब्ध हैं तथा क्या-क्या कमियां हैं इसकी भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विभागों की समीक्षा के दौरान अधिकारी को निर्देश दिए कि पशुओं का बीमा करवाना एवं किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही सभी प्रकार की सुविधाओं का प्रचार प्रसार समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनपद के दुरुस्त क्षेत्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि जहां पॉलीहाउस दिया जाता है उसका सही उपयोग हो रहा है या नहीं इसका भी समय-समय पर विभागीय कार्मिको द्वारा निरीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद बीज किसानों को समय पर उपलब्ध कराएं ताकि कास्तकार समय पर उसका उपयोग कर सके। उन्होंने किसान सम्मान निधी के सम्बन्ध में कृषि विभाग को निर्देश दिये कि यदि कोई किसान ऑनलाईन आवेदन करने में असर्मथ है तो ऑफलाईन आवेदन लेकर सम्बन्धित को लाभ पंहुचाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अपने-अपने विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार कर किसानों आमजनों को लाभाविन्त करने का कार्य करें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी, जिला उद्यान अधिकारी रामस्वरूप वर्मा, सहायक निदेशक डेरी , सहायक निबंधक सहकारिता सुभाष गहतोड़ी उरेडा अधिकारी एमएम डिमरी एवं गोविंद रावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के किसान सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

20 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

21 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago