जिलाधिकारी ने किया बद्रीनाथ मास्टर प्लान का निरीक्षण, कार्यदाई संस्था को तेजी से कार्य करने के दिये निर्देश।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली/बद्रीनाथ : बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यो ने रफ्तार पकड ली है। यहां पर रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमीनिटी सेंटर, एराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, शेष नेत्र झील किनारे कोवल स्टोन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमीनिटी सेंटर, आईएसबीटी, लेक फ्रंट, अराइवल प्लाजा एवं मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए नदी के दूसरी तरफ मैटिरियल पहुंचाने हेतु शीघ्र अस्थायी मार्ग तैयार किया जाए। शेषनेत्र झील के पैदल पथ पर कोबल स्टोन बिछाने में तेजी लाने के साथ आईएसबीटी में शीशे, दरवाजे, रंगरोगन व अन्य अवशेष कार्यो को इसी जून आखिर तक पूरा करें। सिविक एमीनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, बदरीश व शेष नेत्र झील सौन्दर्यीकरण कार्यो की अच्छी प्रगति पर डीएम ने संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी ने संचालित कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआईयू के अधिक्षण अभियंता विपुल सैनी, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक पीएल सोनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

22 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago