मसूरी : शहर के गांधी चौक से देहरादून जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गये जिसकी जद में तीन वाहन आये लेकिन एक वाहन को भारी नुकसान हुआ है। वहीं अगर बस वाहनों से टकराकर नहंी रूकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार बसों के ब्रेक फेल होने की घटनाएं बढ रही है एक दिन पूर्व उत्तराखड परिवहन निगम की एक बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते बच गया और अब मसूरी से पर्यटकों को घुमा कर देहरादून जाते समय यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस के लाइब्रेरी (गांधी चौक) लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप प्राइवेट बस संख्या डीएल 1 बीसी 0286 के ब्रेक फेल हो गये यह तो गनीमत रही कि इस क्षेत्र में इन दिनों जाम लगा रहता है व वाहनों की कतार लगी थी जिस कारण बस वाहनों से टकराकर रूक गयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में दो वाहनों को मामूली नुकसान हुआ लेकिन एक कार को बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन बस व वाहनों मे सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी को चोट नहीं लगी।
भटिंडा पंजाब से आये पर्यटक रजनीश कुमार ने बताया कि वह मसूरी घूमने आ रहे थे कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप बस अनियंत्रित हो गई व मेरी गाड़ी जाम में खडी थी जिससे बस टकरा गई कार में तीन लोग सवार थे जिसमें मेरी पत्नी व लड़की थी लेकिन किसी को चोट नहीं आयी लेकिन गाडी को बडा नुकसान हुआ है। पुलिस ने कहा कि उनके वाहन को ठीक करा दिया जायेगा।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…