छत्तीसगढ़ : सांस्कृतिक विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 से 3 जून के बीच आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2023 में उत्तराखंड की ओर से प्रेम हिंदवाल के नेतृत्व में 25 कलाकारों का दल रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में प्रतिभाग करने हेतु पहुंचा। कार्यक्रम में प्रथम तीन स्थान में ना आने के बावजूद कलाकारों की प्रस्तुति ने सबका मन जीत लिया। रामायण महोत्सव में देवभूमि उत्तराखंड को विशेष दर्जा दिया गया, 18 राज्यों में से उत्तराखंड को कार्यक्रम को शुरू करने का गौरव प्राप्त हुआ। दल नायक प्रेम हिंदवाल को सबसे पहले प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, एवं उनके द्वारा कहा गया कि कार्यक्रम के व्यवस्थापकों की व्यवस्था और कार्य प्रणाली उच्च कोटि की थी। दल को प्रतिभाग करने हेतु हवाई जहाज की टिकट एवं ठहरने हेतु तीन सितारा होटल की व्यवस्था की गई थी। जिसे देखकर सभी कलाकार प्रसन्न हुए। इस प्रकार की सुविधाएं यदि कलाकारों को दी जाए तो नवयुवक अवश्य ही अपनी गौरवशाली लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने हेतु सदैव उत्सुक रहेंगे। वहीँ कलाकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस प्रकार की अभिनव पहल के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…