DM धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुनी सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का किया निराकरण।

हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तहसील दिवस, प्रतिदिन कार्य दिवसों में आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ – साथ सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज आमजनों की समस्याओं का निरंतर अनुश्रवण कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज आमजनों की समस्याओं के सम्बन्ध में शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन के माध्यम से बातचीत की तथा मौके पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस मौके पर कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों में निवास करने वाले आम लोग भी अपनी समस्या दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन-1905 में जैसे ही जो भी समस्या दर्ज होती है, उसका निराकरण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें ताकि शिकायत अगले लेवल में स्थानांतरित न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

20 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

20 hours ago