निरंकारी सतगुरु सुदीक्षा ने किया मसूरी शहर मे वन नेस पैथॉलोजी लैब का उदघाटन।

मसूरी : लाइब्रेरी के समीप संत निरंकारी मिशन के चौरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित वननेस पैथोलॉजी लैब का उदघाटन निरंकारी माता सुदीक्षा जी महाराज ने किया।
निरंकारी मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के अंतर्गत शहर में पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की गई है। जिसके अंदर सभी प्रकार के टेस्ट न्यूनतम रेट पर किए जाएंगे ताकि शहर वासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग लाभांवित हो सके। ये लैब सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी। जिसका संचालन डा. प्रेम कुमार करेंगे। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि  इस लैब के अलावा मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत दो एंबुलेंस भी चलाई जा रही है। जो कि दूरस्थ इलाकों में जाकर मरीजों को आवश्यक अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। इसी के साथ एक शव वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। मिशन द्वारा दो फ्री डिस्पेंसरी और दो सिलाई सेंटर जिन में एक डिस्पेंसरी ओर एक सिलाई कढ़ाई सेंटर झड़ी पानी में ओर एक -एक कैमल बैक रोड पर चलाये जा रहे है। उन्होंने आगे बताया कि मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के 5 शिक्षकों की मासिक तनखाह पिछले 12 साल से निरंकारी मिशन द्वारा दी जा रही है। निरंकारी मिशन निरंतर आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित कर रहा है इसके अतिरिक्त समाज के उत्थान हेतु महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मार्गदर्शन देने के लिए अनेक कल्याणकारी परियोजनाओं को भी संचालित कर रहा है अपनी इस निस्वार्थ सेवा हेतु निरंकारी मिशन को देश ही नहीं बल्कि विदेश में सराहना मिली है। इस उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, सभासद गीता कुमाई और सरिता भी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

18 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

18 hours ago