अनिल भंडारी
श्रीनगर : कीर्तिनगर कांग्रेस पार्टी की जवाब दो यात्रा के तीसरे दिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नये पूल से ढोल दामोउ के साथ मुख्य बाजार से होते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाल्मिकी मंदिर स्थल पर धरना दिया। जिसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से अभी से 2022 की तैयारी करने की अपील की साथ ही उन्होंने कहा की जनता भाजपा शासनकाल में दुखी होकर 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में कांग्रेस सरकार के किए कार्यों को आपना बताकर जो कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है जनता चुनाव में इसका माकूल जवाब देगी।
इस अवसर पर कीर्तिनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुबीर भंडारी ने जवाब दो यात्रा में एनसीसी (NCC) अकादमी को प्रस्तावित स्थान पर रखने, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडरों के दामों की वृद्धि वापस लेने, भू-अध्यादेश 2019को वापस लेने, कीर्तिनगर मैं पानी फिल्टर प्लांट लगाने,कीर्तिनगर बाजार को वन वे से हटाने व नगर में नेशनल हाइवे पर खुले शराब के ठेके को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने व नगर की गोशाला में गायों के मरने संबंधी प्रकरण पर निष्पक्ष जांच की मांग की है इस अवसर प्रदेश सचिव प्रदीप तिवाडी, राकेश बिष्ट, श्यामलाल आर्य, डॉ. प्रताप भंडारी, नगर अध्यक्ष हरीश सकलानी, दीपक सजवान, प्रदीप थपलियाल, मोहनानंद डोभाल, उत्तम सिंह असवाल सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…