रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : नदी मे फंसे व्यक्ति के लिये सहारा बनी पुलिस। नदी मे फंसे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू कर व्यक्ति की जान बचाई।
शनिवार को सुबह 10 बजे एचसीसी कंपनी द्वारा फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि निर्माणाधीन एचसीसी क्रेशर प्लान्ट के पास नदी के किनारे एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ से मय एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा नदी के विकराल एवं तेज बहाव के बीच भी अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए रेस्क्यू उपकरणो- रस्सो, टायर ट्यूब की सहायता से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाते हुए नदी के किनारे में फंसे हुए व्यक्ति भीम बहादुर पुत्र लाल बहादुर जिला सुरखेत नेपाल उम्र 40 वर्ष को सकुशल बाहर निकाला गया। जोशीमठ कोतवाली निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट ने बताया वह एक आँख से कम देखता है व कल रात्रि को रास्ता भटकने से नदी किनारे पहुँच गया व रात्रि को आँख न दिखाई देने के कारण ऊपर पहाड़ी पर चढ़ नहीं पाया व रात्रि को नदी किनारे ही रहा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…