रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा आरती में स्थानीय एवं अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने पर निरंतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य गंगा का उद्गम स्थल है। इस राज्य के एक बड़े भाग से मां गंगा बहती है। मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता में हमारे राज्य की अहम भूमिका है। हम सभी को अपने मन से मां गंगा की निर्मलता पर कार्य करना चाहिए। मां गंगा की स्वच्छता के प्रति हमें दूसरों को भी जागरुक करना होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाएं जाने का कार्य निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा हेतु मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओ से वार्ता कर उनसे यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिस पर श्रद्धालुओ ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं कि प्रशंसा की।
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, विधायक संजय डोभाल, विधायक दुर्गेश्वर लाल, विधायक सुरेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…