काबीना मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित सिटी फोर्ट प्रेक्षागृह में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री ने श्री धार्मिक लीला कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जय श्रीराम के जयकारों से पूरा सदन गुज उठा। मंत्री ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरलीमनोहर जोशी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सहित कई गणमान्य लोगो से भी भेट की।

इस अवसर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मेयर जय प्रकाश, महाभारत में दुर्योधन का पात्र अदा करने वाले पुनीत इस्सर सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts