मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में आयोजित अंतर सीमांत कराते, रॉक क्लेबिंग एवं ट्रेकिंग एंड नेविगेशन प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्तरी सीमांत ने पहला, ट्रेनिंग जोन ने दूसरा व पूर्वी सीमांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सर्वोच्च खिलाड़ी का पुरस्कार उत्तरी सीमांत के अमित कुमार को दिया गया।
आईटीबीपी अकादमी में चार दिवसीय अंतर सीमांत प्रतियेागिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कराते, रॉक क्लेंबिंग, ट्रेकिंग एंड नेविगेशन विद जीपीएस आदि शामिल थे। प्रतियेागिता चार दिनों तक चली व अंतिम दिन भव्य मार्च पास्ट के साथ समापन हो गया।
इस मौके पर अकादमी के निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सभी सीमांतो एवं प्रशिक्षण क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भारत चीन सीमा की सुरक्षा के साथ साथ बल के जवानों में व्यावसायिक दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित व प्रखर करने के उददेश्य से अंतर सीमांत प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। बल के प्रशिक्षण का हिस्सा रही कराते टीम ने अपने मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं बल को स्पेशल माउंटेनियरिंग फोर्स के नाम से जाना जाता है तथा दुर्गम उंचाई वाले क्षेत्र में तैनाती होने के कारण इस तरह की प्रतियोगिताओं का महत्व और बढ जाता है। प्रतियोगिता में उत्तरी सीमात ने प्रथम, प्रशिक्षण क्षेत्र ने दूसरा व पूर्वी सीमांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बल के पंाच सीमांतों के 92 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।
इस मैाके पर मुख्य अतिथि निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल, सेनानी प्रशासन शोभन सिंह राणा, सेनानी प्रशिक्षण जीजू सुकुमारन, सहित अधिकारी एवं प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…