मसूरी : भटटा गांव स्थित आयुष हैल्थ एवं वैलनेस केंद्र को आगामी समय में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प. दीन दयाल रिसर्च एवं एक्शन सोसायटी की ओर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया।
भटटा गांव आयुष हैल्थ एंव वैलनेस केंद्र में कोरोना की तीसरी लहर को देखकर पूरी तैयारी कर ली गई है जिसके तहत भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने पं. दीन दयाल रिसर्च एवं एक्शन सोसायटी की ओर से अस्पताल के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया जिसे भाजपा प्रदेश कार्यालय के रखरखाव एवं आधुनिकरण के प्रदेश सह संयोजक राकेश रावत ने अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. निधि गुरूंग को समर्पित किया।
इस मौके पर राकेश रावत ने बताया कि भटटा गांव अस्पताल में आगामी कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है जिसके तहत अस्पताल में चार ऑक्सीजन बैड सिलेंडर सहित बनाये गये हैं वहीं अन्य सभी सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में केवल सफाई कर्मचारी की कमी है जिसकी नियुक्ति का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अस्पताल की चिकित्सक डॉ. निधि गुरूंग ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अस्पताल पूरी तरह तैयार है यहां सभी जरूरी सुविधाएं की गई हैं। वहीं अब ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी आ गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाॅफ भी पूरा है व सभी दवाइयां भी उपलब्ध हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके व अस्पताल में भर्ती रोगियों का उपचार सही तरीके से हो सके। उन्होनें कहा कि इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में ग्राम प्रधान कौशल्या रावत व राकेश रावत का विशेष सहयोग रहा है।
इस मौके पर उप प्रधान जितेंद्र जदवाण, अनुराग मैठाणी, कुशपाल पंवार, लक्ष्मण थापली, रिंकू थापली आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…