मसूरी : एलएनएस क्लब मसूरी के तत्वाधान में आयोजित तीज महोत्सव धूमधाम से नृत्य, गायन, विभिन्न प्रतियोगितो के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न आयुवर्गों में हरजिंदर कोैर, सुनीता गोयल एंव शालिनी गर्ग तीज क्वीन चुनीं गई वहीं अंजलि मित्तल को स्टायलिश लेडी व अर्चना गोयल को भव्य महिला के खिताब से नवाजा गया।
मालरोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित एलएनएस क्लब तीज महोत्सव के शुभारंभ पर अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया व सभी तो तीज की बधाई दी। इसके बाद तीज के गीतों सहित नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया वहीं विशेष अतिथि गूंज संस्था की अध्यक्ष डा. सोनिया आनंद ने अपने गीतों से सभी को झूमने पर मजबूर किया। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, वहीं प्रश्नोत्तरी व श्रंगार पर सवाल पूछे गये जिसके उत्तर देने वालों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयुवर्ग में तीन क्वीनों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर प्रस्तुति के बाद किया गया जिसमें हरजिंदर कौर बढेरा, सुनीता गोयल व शालिनी गर्ग तीज क्वीन चुनी गई जिन्हें ताज पहनाया गया व उपहार दिए गये।
वहीं कार्यक्रम में अंजलि मित्तल को स्टायलिश लेडी व अर्चना गोयल को भव्य महिला का खिताब उनकी प्रस्तुति के आधार पर दिया गया। इस मौके पर मौजूद डा. सोनिया आनंद ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा कि वह समाज सेवा के साथ ही महिला शक्ति का सम्मान करने का प्रयास करती रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रही हैं लेकिन उसके बावजूद वह अपनी शक्ति को नहीं पहचान पा रही। उनमें आत्म विश्वास जगाने व आगे बढने की ललक जगाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी किसी क्षेत्र में सेवा की जरूरत हो, किसी गरीब लड़की की शादी हो, किसी बच्चे की फीस देनी हो या स्वास्थ्य लाभ देना हो उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हू। इस मौके पर रेनू अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था लगातार गरीब लडकियों की शादी शुभ मंगलम के तहत करवा रही हैं तथा 2022 से सामूहिक विवाह की योजना शुरू की जायेगी। कार्यक्रम के अंत में सचिव निर्मला अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पूर्व मंडलाध्यक्ष उषा चैधरी, बबीता अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, रेनू जैन, आभा अग्रवाल, अनूपा, कविता गोयल, सरिता, कमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन रेनू अग्रवाल एवं अर्चना गोयल ने किया।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…