रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों द्वारा दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार जारी रहा
एन एच एम कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर कार्मिक हित में नीति बना कर उत्तराखंड समस्त एन एच एम कर्मिको हेतु डेड कैडर गठित कर सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत t&m कर्मिको को आउटसोर्सिंग के बजाय जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से करने व सभी कर्मचारियों की एच आर पॉलिसी लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी काफी समय से आंदोलन कर रहे है लेकिन उनकी मांगों पर कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नही हो पा रही है। इस मौके पर अनिता पंवार, रीता नंबूरी, डॉक्टर कैलाश चंद्र , हेमंत खंडूरी, अनुराधा सैलानी, शिवानी, नेहा परवीन,कांता रावत,दीपक, मोहित, शुभम आदि मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…