ऋषिकेश : सोमवार को ऋषिकेश में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बस अड्डे पर खड़ी बसें अचानक आग का गोला बन गई। गनिमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि ऋषिकेश यातायात बस अड्डे पर भारी संख्या में चार धाम यात्रा जाने के लिए बसें पहुंच रही हैं। रोडवेज बस अड्डा भी वहीं पर मौजूद रही । वहीं बस अड्डे के पास ही अतिक्रमण कर लोगों ने दुकान लगाकर गाड़ी रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। आज भी बस अड्डे पर बसों की रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था कि अचानक बस में आग लग गई ,धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और आसपास खड़ी बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग को बढ़ता देख चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद बसों के ड्राइवरों ने गाड़ियों को वहां से हटाया, जिसके बाद आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं अभी आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…