स्वास्थ्य मंत्री ने सीमांत क्षेत्र मलारी में एएनएम सेंटर का किया लोकार्पण।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता एवं जनपद चमोली के प्रभारी मंत्री डा.धन सिंह रावत ने सोमवार को बाइब्रेंट विलेज मलारी में नवनिर्मित परिवार कल्याण उपकेंद्र का लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्र मलारी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मलारी में आयोजित मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया। शिविर में स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुद्ढ़ करने के लिए प्रतिबद्व है और दूरगामी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से निरतंर कार्य कर रही है। सीमांत क्षेत्र पहुॅचने पर स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव शर्मा ने बताया कि मलारी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थाे सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ के साथ विभिन्न गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं निशुल्क रक्त जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में 205 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर मे मल्हारी, कैलाशपुर, मेहर गांव, जेलम, कोसा, घनसाली, बांपा, नीति आदि गांवों क्षेत्रों से पहुॅचे लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

6 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago