रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : बद्रीनाथ धाम मे तप्तकुंड के पास चोरी करते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम के तप्तकुंड के पास कुछ दिनों से यात्रियों के कपड़ो से पैसों की चोरी की शिकायत मिल रही थी। 10 जून को भी तप्तकुंड के पास एक प्रसाद की दुकान के गल्ले से 35000 रुपये नकद व कीमती सामान चोरी की शिकायत बद्रीनाथ थाने को मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे टीम गठित कर तप्तकुंड के आसपास सीसीटीवी कैमरे, मुखबिर से पूछताछ आदि करने के बाद स10 जून की शाम को बद्रीनाथ धाम से बामणी गाँव की तरफ जाने वाले रास्ते मे एक संदिग्ध व्यक्ति की पकड़ कर पूछताछ कर व्यक्ति की पहचान राहुल श्रीवास्तव पुत्र सिधेश्वर श्रीवास्तव निवासी बरेली बताया। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर बैग की तलाशी की गई। बैग मे कई प्रकार का सामान मिला जिसके बाद पुलिस द्वारा व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया गया।
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…