पौड़ी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनाँक 12 जून 2023 की देर रात्रि थाना श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक i10 कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए 03 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण :- अंकित राणा (घायल), शशांक बहुगुणा (घायल), सुशील चौहान (घायल)।
मृतक का विवरण :- कौशल चमोली उम्र:-38 वर्ष।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…