रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : पुरोला तहसील सभागार में जिलाधिकारी उत्तरकाशी, अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग में जनप्रतिनिधि गण, सभी वर्गों के नागरिको, व्यापार मण्डल व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मीटिंग मे कानून व शान्ति व्यवस्था पर बतचीत की गयी। जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा सभी से शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया पुलिस बाहरी लोगों के लागातार सत्यापन कर रही है, सत्यापन हेतु हमारे द्वारा प्रत्येक थाना/कोतवाली पर पुलिस टीमें गठित की गयी है, उत्तरकाशी पुलिस महिला अपराधों को लेकर गम्भीर है, पुरोला नाबालिग अपहरण के प्रकरण में पुलिस ने दोनों आरोपी यवुकों को घटना के तुरन्त बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, सभी लोग आपसी भाईचारा व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखें, पुलिस-प्रशासन को अपना कार्य करने दें, दोषियों को कडी सजा दिलाई जायेगी, साथ ही सोशल मीडिया पर अनावश्यक भ्रामकता /तूल देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुरोला मे अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी तैनात की गयी है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…