देहरादून : मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंटल सेंटर, लैंसडाउन एवं कुमांऊ रेजीमेंट के सेंटर रानीखेत आने के लिए भी न्यौता दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी, मेजर जनरल संजीव खत्री भी उपस्थित थे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…