रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : महिला द्वारा थाना गोविन्दघाट में तहरीर दी कि रात के समय अभिषेक पुत्र गिरीश लाल, उम्र-20 वर्ष निवासी पांडुकेश्वर द्वारा उसकी बेटी के कमरे का दरवाजा पीटने लगा व उसके साथ छेडछाड़ कर गाली गलौच मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला की लिखित शिकायत के आधार पर थाना गोविन्दघाट मे मु0अ0सं0 03/2023 धारा 323/354/504/506 भादवि बनाम अभिषेक पंजीकृत किया गया। प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त अभिषेक की गिरफ्तारी हेतु उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई । जिसके पश्चात पुलिस टीम की कुशल सरागरसी पतारसी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय जोशीमठ के समक्ष पेश कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
पुलिस टीम मे महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत कोतवाली जोशीमठ, हेड कांस्टेबल कैलाश कुमार, व आरक्षी भूपेंद्र सिंह नेगी रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…