पौड़ी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 15 जून 2023 को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश के ओर आते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस (RJ 27TB 3699) ब्रेक फैल होने पर अनियंत्रित होने के कारण श्रीकोट व धारी देवी के बीच चमधार के पास सड़क पर पलट गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है।
उक्त सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
बस ड्राइवर की सूझ बूझ से बस को सड़क पर ही पलटा दिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और कुछ श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें आई है।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित प्रतिवादन करते हुए उक्त बस में सवार 31 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया तथा सामान्य घायल हुए 04-05 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…
इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब यूके की मॉली मैरी बक्ली ने…
अल्मोड़ा लमगड़ा ब्लॉक में होमवर्क पूरा ना करने पर शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई करने…