रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन एवं विभागों द्वारा सरकारी भूमि पर से नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। सरकारी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण के खिलाफ पोखरी तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी संतोष पांडेय ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित 10 अतिक्रमण में से 9 स्थानों पर अतिक्रमण हटा दिए गए है। जबकि एक स्थान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गतिमान है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी करते हुए शीघ्र कब्जा हटाने को कहा गया है।
वही जोशीमठ में भी तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी कर दिए है। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि जोशीमठ के रविग्राम क्षेत्र में सात स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित किए गए है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले इन सभी लोगों को निर्धारित अवधि में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सरकारी भूमि से नियमानुसार शीघ्र अतिक्रमण हटाया जाएगा।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…