रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : प्रशासन द्वारा पुरोला नगर क्षेत्र में कल ही धारा 144 लगाने व पुरोला महापंचायत की परमिशन ना दिए जाने के विरोध में यमुना घाटी मे व्यापार मंडल द्वारा बड़कोट, नौगाँव, पुरोला, बर्नीगाड, मोरी, नैटवाड़ आदि जगहों पर बाजार बंद रखा गया। यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, एवं व्यापार मंडल समेत कई हिंदू संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ 15 तारीख को पुरोला जाने हेतु बड़कोट से प्रस्थान करने के लिए तैयार थे। सुबह जैसे ही कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की सरुखेत व नौगाँव बाजार में पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। तो सभी लोग पौंटी पुल होते हुए पुरोला के लिए निकल गये, परन्तु नौगाँव बाजार से दो किमी दूर नौगाँव इंटर कॉलेज के पास पहले से मौजूद पुलिस द्वारा सभी को वही पर रोक दिया गया। पुरोला मे शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा नगर के साथ-साथ सीमाओं मे भी निगरानी हेतु भारी मात्रा पुलिस बल तैनात किया गया था।
वहीँ विकासनगर मे महासू रूद्र सेना संस्थापक राकेश उत्तराखंडी सैकड़ो समर्थकों के साथ पुरोला में भाग लेने जा रहे थे उन्हें भी विकासनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुरोला जाते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने के बाद लोगों ने जबरन पुरोला जाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई। लेकिन मौजूद भारी पुलिस फोर्स के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पाए। फिर प्रदर्शनकारी वही पर धरने पर बैठ गए। जिस कारण वहा दोनों तरफ से गाड़ीयों के जाम की स्थिति उत्पन्न होने लग गई। और घटना स्थल पर भीड़ बढने लग गई। मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी बड़कोट व एसएचओ बड़कोट की मौजूदगी में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारीयों गिरफ्तार कर जाम खुलवाया। यमुना घाटी हिन्दू जागृति संघठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज, बड़कोट, नौगांव के व्यापार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें पुलिस द्वारा कुछ समय पश्चात छोड़ दिया गया। इस अवसर पर यमुना घाटी के हिंदू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष बड़कोट राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नौगांव जगदीश असवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कबूल चंद्र, जिला संगठनमंत्री हरदेव राणा, जिलामंत्री राजू नेगी, मिडिया प्रभारी नितिन चौहान, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, शांति प्रसाद बेलवाल, महावीर पंवार, दिनेश बेलवाल, प्रताप रावत, तनवीर राणा, प्रदीप मसेटा, कपिलदेव रावत, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…