पुरोला मे शांति सुखद, राजनैतिक अवसर देख रहे दलों के मंसूबों पर लगा ब्रेक – BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट।

देहरादून : भाजपा ने सरकार एवं आम जनता के सहयोग से उत्तरकाशी में स्थापित शांति व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया है और इसके लिए प्रशासन और स्वयं सेवी संगठनों के प्रयास को सरहानीय बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस व अन्य संगठन प्रकरण को राजनैतिक अवसर के रूप मे देख रहे थे और उनके मंसूबों पर भी ब्रेक लग गया है।

पार्टी मुख्यालय में पुरोला के घटनाक्रम को लेकर मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए भट्ट ने कहा कि धामी सरकार द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए किए कड़े बंदोबस्त और स्थानीय जनता व विभिन्न संगठनों के सहयोग के चलते उत्तरकाशी में शांति का माहौल है । भाजपा इस पूरे प्रकरण में जनता की चिंता को बखूबी समझती है, लेकिन प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की अनुमति किसी को नही दी जा सकती है । उन्होंने कहा कि जो लोग लव जिहाद या लैंड जिहाद की गतिविधियों में लिप्त हैं वे अधिकाँश राज्य के समुदायों से नही हैं । प्रदेश की गरीब बहिन-बेटियों को बरगलाकर, धोखा देकर या प्रलोभन देकर षड्यंत्र में लगे ऐसे लोगों पर सख्त धर्मांतरण, सत्यापन व भू कानून के कारण रोक लगी है ।

अध्यक्ष भट्ट ने काँग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस तरह की साजिशों पर लगाम लगने से वह परेशान है और जो लोग फिर भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वे कानूनी शिकंजे में आ रहे हैं । जन पंचायतों के आयोजन व अन्य घटनाओं के माध्यम से शांति व्यवस्था खराब होने पर भी वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि के स्वरूप के सरंक्षण के लिए परिवार और समाज मे जागरुकता के लिए सभी को आगे आना होगा।

इस दौरान प्रस्तावित भाजपा कार्यलय की भूमि को लेकर नोटिस जारी होने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के अतिरिक्त अन्य बहुत से लोगों के खिलाफ भी नोटिस जारी हुआ है। फिलहाल नोटिस में कोर्ट द्वारा ज़मीन को लेकर जो कागजात मांगे गए हैं उसे न्याययिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए सम्पूर्ण तथ्यों के साथ दाखिल कराया जाएगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

13 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

13 hours ago