हल्द्वानी : जनमिलन कार्यक्रम में लोगों द्वारा आयुक्त दीपक रावत को अवगत कराया कि ईको टाऊन एरिया में (पाल कोलोनाइजर) द्वारा मानकों के विरूद्व भूखण्डों की प्लाटिंग की जा रही है। जिसको गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त ने शुकवार की सायं ईको टाऊन फेस-1,2 एवं फेस-3 का स्थलीय निरीक्षण किया।
आयुक्त ने निरीक्षण दौरान पाया कि तीन कालोनियों में उचित सुविधायें नही दी गई है। कालोनियों में ग्रीन स्पेस नहीं दिया गया साथ ही सडक, नालों एवं ड्रेनेज सिस्टम का कोई प्रबन्ध नही था एवं एसटीपी भी नही बनी थी। आयुक्त ने इसको गम्भीरता से लेते हुये नगर आयुक्त के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्लाटों की ब्रिकी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
आयुक्त ईको टाऊन कालोनी का निरीक्षण दौरान पाया कि टाउन सिटी के अन्दर बहुतायता संख्या में बहुमंजिला फ्लैट बनाकर बेचे जा रहे है जो नियम के विरूद्व है। आयुक्त ने मौके पर सिटी मजिस्टेट को निर्देश दिये कि टाउनसिटी के अन्दर बहुमंजिला फ्लैट के मानचित्र किसके द्वारा स्वीकृत किये गये आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये साथ ही कोलोनाजर को नोटिस देने के भी निर्देश दिये।
आयुक्त ने कहा कि टाउनसिटी मानचित्र के अनुसार पार्क, सडक,सडक के दोनो ओर नालियां, एवं ड्रेनेज सिस्टम स्थलीय निरीक्षण पर नही पाया गया। जिसको गम्भीरता से लेते हुये तत्काल नोटिस के साथ ही ब्रिकी पर रोक लगाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि आम लोगों को जो सुविधायें दी जानी थी वह नही दी गई।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…